Download App Now Register Now

लॉरेंस सलमान खान को चार बार मारने की प्लानिंग कर चुका

जोधपुर. लॉरेंस सलमान खान को चार बार मारने की प्लानिंग कर चुका है। लेकिन, जेल में रची साजिश की वजह से वह कामयाब नहीं हो पाया। इसके लिए राइफल तक खरीद ली थी, लेकिन इससे पहले ही लॉरेंस का गुर्गा पकड़ा गया। यहां तक कि सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा लैटर भेजने वाला भी लॉरेंस ही था। यह खुलासा हुआ है मूसेवाला हत्या के बाद हुई पूछताछ में। पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस का नाम सामने आया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस से पूछताछ की। इसी बीच सलीम खान को एक लैटर मिला, जिसमें सलीम खान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। पूछताछ की तो लॉरेंस से कबूला कि वह सलमाान को मारना चाहता है। वह पहले भी चार बार प्लानिंग कर चुका था। लॉरेंस ने पूछताछ में बताया कि शूटर संपत नेहरा को 2018 में सलमान की हत्या करने के लिए मुंबई भेजा। संपत पिस्टल लेकर सलमान को मारने गया था। लेकिन, सलमान उसकी पिस्टल की रेंज से काफी दूर रह गया। ऐसे में वह सलमान को मार नहीं पाया। बाद में ज्यादा रेंज वाली एक राइफल को चार लाख रुपए खरीद कर संपत तक पहुंचाई। लेकिन सलमान को मार पाता उससे पहले पकड़ा गया। इसके बाद दो बार और प्रयास किए गए, लेकिन सलमान को मारने का मौका नहीं मिल पाया। सलमान 24 साल से हिरण प्रकरण में कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि हमारी कम्युनिटी हिरण शिकार के खिलाफ है। इस कारण मैं सलमान की जान लेना चाहता हूं। इसके लिए मैंने शूटर भी भेजे थे। लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर कबूल किया था कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजगढ़ के रहने वाले संपत नेहरा को ही भेजा था। गैंगस्टर लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान पुलिस कस्टडी में खुलेआम सलमान को मारने की घोषणा की थी। इसके बाद सलमान सिर्फ दो बार ही जोधपुर में कोर्ट की पेशी पर आए है। दोनों बार उनकी सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए थे। गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को भी धमकी भरा लैटर मिला था। ऐसा ही लैटर सलमान को मिल चुका था। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि यह लैटर लॉरेंस ने ही भेजा था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |