Download App Now Register Now

साथी कैदियों का आरोप- तू-तड़ाक कर रहे सिद्धू

चंडीगढ़. रोड रेज केस में पटियाला जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू अपने बर्ताव से फिर सुर्खियों में आ गए। उनके साथ बैरक में बंद कैदियों ने कहा कि सिद्धू तू-तड़ाक कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने जेल प्रशासन को कर दी। वहीं सिद्धू का कहना है कि इन कैदियों ने उनके कार्ड से बिना बताए खरीदारी की है। हालांकि हालात को देखते हुए जेल प्रशासन ने सिद्धू के साथ बंद कैदियों की बैरक बदल दी है। सिद्धू के साथ 5 और कैदी बंद किए गए हैं। सिद्धू बैरक से ही जेल ऑफिस का काम करते हैं। सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सिद्धू को अगर कोई सामान मंगवाना होता है तो वह साथ बंद दूसरे कैदियों से मंगवा लेते हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक सिद्धू का कहना है कि इन कैदियों ने उनके कार्ड से बिना बताए सामान खरीदा। उनकी कार्ड की लिमिट कम है, इसलिए उन्होंने इस पर एतराज जताया था। वहीं कैदियों का कहना है कि सिद्धू ने उनके साथ तू-तड़ाक से बात की। जिसकी उन्होंने जेल अफसरों को शिकायत भी कर दी। इस विवाद के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत सिद्धू के साथ बंद 3 कैदियों की बैरक बदल दी। अब उनके साथ 2 ही कैदी रह गए हैं। पटियाला जेल सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ कैदियों की बैरक बदली गई है। हालांकि इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकते। जेल नियमों के अनुसार सिद्धू के साथ कुछ कैदियों को रखा गया है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |