Download App Now Register Now

भोपाल में सुबह धूप खिली और दोपहर 12 बजे के बाद तेज बारिश शुरू

भोपाल. भोपाल में सुबह धूप खिली और दोपहर 12 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इंदौर में बुधवार रात झमाझम से कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। शहर के बीच चंद्रभागा इलाके में कारें आधी डूब गईं। पानी घरों में भी घुस गया। चंद्रभागा इलाके में एक कार बह गई। यहां पर 24 घंटे में 2.87 इंच पानी गिरा। हरदा में हालात बेकाबू हैं। मौसम विभाग ने भोपाल सहित 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं। ताप्ती और कुंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर है। 24 घंटे में खंडवा में 6.53 इंच, इंदौर में 2.87 इंच, छिंदवाड़ा में 2.04 इंच, भोपाल में 1.57 इंच, उज्जैन में 1.37 इंच पानी गिरा। मध्यप्रदेश में 1 जून से 14 जून की सुबह 8.30 बजे तक 12 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 16% ज्यादा है। सामान्य तौर पर अब तक 10.5 इंच बारिश होना चाहिए। नर्मदापुरम संभाग में आज बारिश का रेड अलर्ट है। कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से सारनी डैम के गेट खोलने पड़े। इससे तवा बांध में‎ पिछले 48 घंटे में पानी 12 फीट तक बढ़ गया। जलस्तर में लगातार बढ़त जारी है। तवा डैम में अभी तक पानी 1155.80 फीट पर आ गया है। 31 जुलाई के‎ पहले लेवल 1158 फीट पर रखने की गाइडलाइन है। इस‎ लेवल पर पानी आते ही तवा बांध के गेट खोल दिए जाएंगे। जल‎ संसाधन विभाग के एसडीओ एनके सूर्यवंशी ने बताया कि कैचमेंट एरिया में अगले 4-6 घंटे में तेज बारिश हुई तो‎ बांध से पानी छोड़ा जाएगा। तवा के अगर गेट खुलते हैं तो नर्मदा का उफनाना तय है। नदी किनारे बाढ़ का खतरा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |