Download App Now Register Now

NDA और अन्य समर्थक दलों की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आएंगी

भोपाल. NDA और अन्य समर्थक दलों की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आएंगी। BJP स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत करेगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि हमारी प्रत्याशी 100 प्रतिशत जीतने वाली हैं। यशवंत सिन्हा 100 प्रतिशत हारने वाले हैं। यह दोनों बाते स्पष्ट हैं। विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपाें को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम ने कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने अपने विधायकों को ट्रेनिंग नहीं दी। सब अलग-अलग भाव बता रहे हैं, उनको ट्रेनिंग देना चाहिए थी कि एक ही भाव बोलो। जब यह सत्ता में थे, तब यह कहते थे कि हमारे विधायक खरीदे जा रहे हैं। अब विपक्ष में आ गए तो भी कहे जा रहे हैं। कमलनाथ ने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया है। राष्ट्रपति के उम्मीदवार सिन्हाजी से ही कहलवा दिया। नरोत्तम ने कमलनाथ को चुनौती भी दे डाली कि आपको अपने विधायकों पर शंका हो रही है तो सूची जारी कर दो अथवा आओ हमारे साथ चलो, यदि आपके पास एक भी प्रमाण है तो रिपोर्ट लिखाते हैं। साथ नहीं चल सकते तो प्रेस को जारी कर दो। नरोत्तम ने सवाल किया कि कांग्रेस झूठ की राजनीति कब तक करेगी। यह हमारे समझ से परे है। विधायिका को बदनाम करने का काम कांग्रेस कब तक करेगी। यह मूल विषय है। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नरोत्तम ने कहा कि जहां कांग्रेस हारेगी, वहां वो अपने सिर पर लेने की जगह सिर तलाशती है। विधानसभा हार जाए तो ईवीएम ने हरा दिया। केस हार जाए तो न्यायपालिका पर सवाल। स्वभाविक रूप से जब यह आरोप लगाए तो यह मान लेना कि कांग्रेस हार रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |