Download App Now Register Now

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी

दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आंशका है। मौके पर पुलिस और फायर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक 10 लोगों को मलबे से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 2 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में करीब 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि दोपहर 12.30 बजे यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, ईंट की दीवार गिरने से मलबे को हटाने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में जेसीबी मशीन को काम पर लगाया गया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हादसे के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।' इससे पहले शुक्रवार सुबह 5.32 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |