Download App Now Register Now

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अब कांग्रेस और सरकार के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाते हुए तंज कसा

जयपुर. सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अब कांग्रेस और सरकार के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है। गुढ़ा ने कहा- हम लोग कांग्रेस कल्चर के लोग नहीं हैं। हमने कांग्रेस की सरकार बनाई भी है। इसको बचाया भी है, लेकिन हम कांग्रेस कल्चर में सेट नहीं हो पाए हैं। कांग्रेस का कल्चर पता नहीं क्या है, लेकिन हम हमारे हिसाब से आते हैं। मुख्यमंत्री जानते हैं हम किस मूड के आदमी हैं, बाकी का पता नहीं वह कैसे जाते हैं। राजेंद्र गुढ़ा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गुढ़ा ने कहा- कांग्रेस का ​कल्चर समझ नहीं आता। हम हाथों-हाथ लोगों के काम करते हैं। हमारा तो यही है कि रोज जब जनसुनवाई करते हैं तो 500 से 1000 लोग आते हैं, यह रूटीन का काम है। PCC में मुझे बहुत हल्का लग रहा है। मैं अकेला अपने क्षेत्र में हजार पांच सौ लोगों की जनसुनवाई करता हूं और यहां पर बहुत कम लोग हैं। प्रदेश कांग्रेस में अगर लोगों की समस्याओं का समाधान हो तो इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी, इसका रिजल्ट शानदार आएगा। गुढ़ा ने कहा- हमारे काम हो रहे हैं, थोड़े बहुत अटक रहे हैं, उसके लिए थोड़ा सा एलाइनमेंट गड़बड़ है, वह ठीक कर देंगे। दिल्ली तो नहीं जाएंगे, लेकिन कहीं थोड़ा बहुत जो एलाइनमेंट गड़बड़ है उसको ठीक करेंगे। एलाइनमेंट थोड़ा सा शांति धारीवाल का गड़बड़ है। उसको ठीक करेंगे। धारीवाल के अलावा कोई मंत्री ऐसा नहीं है, जिसका एलाइनमेंट गड़बड़ हुआ है। गुढ़ा ने कहा- यह मेरा सुझाव है कि सरकार है तो अधिकारियों पर लगाम खींच कर रखनी चाहिए। हम लोग तो मजबूत सवार है। लोगों का हाथों-हाथ काम होना चाहिए। अफसरों को टाइम बाउंड करें, उन्हें कसें। वह IAS हो या IPS,तुरंत काम हो। रिक्वेस्ट करने से काम नहीं चलेगा। राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस की कल्चर में सेट नहीं होने का बयान देकर आने वाले समय के लिए सियासी संकेत दे दिए हैं। गुढ़ा ने सरकार और पार्टी के कामकाज की शैली पर सवाल उठाकर सियासी चर्चाओं को जन्म दे दिया है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |