Download App Now Register Now

15 साल के स्टूडेंट ने स्कूल यूनिफॉर्म नहीं दिलाने पर फंदा लगाकर किया सुसाइड

बहरोड़/अलवर. 15 साल के स्टूडेंट ने स्कूल यूनिफॉर्म नहीं दिलाने पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में लिखा- अब आप कभी स्कूल के लिए लेट नहीं होंगी, दुनिया का सबसे अच्छा बर्थ-डे गिफ्ट, हैप्पी बर्थ-डे मम्मीजी। स्टूडेंट की मां सरकारी स्कूल में टीचर है और दो दिन से बेटा मां से ड्रेस दिलाने की जिद कर रहा था। स्टूडेंट की मां का शुक्रवार को 40वां जन्मदिन था। मामला अलवर के बहरोड़ इलाके का है। बहरोड के गांव भगवाड़ी खुर्द के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर कंचन (40) के पति की मौत हो चुकी है। विधवा कोटे में उसकी जॉब लगी। कंचन बहरोड़ में वार्ड 2 में किराए के कमरे में बेटे रोहित (15) के साथ रह रही थी। रोहित बहरोड़ में ही एक निजी स्कूल में 10वीं क्लास का स्टूडेंट था। रोहित की बड़ी बहन मामा के यहां रहती है। वह 12वीं क्लास की स्टूडेंट है। दो दिन से रोहित नई स्कूल यूनिफॉर्म की जिद कर रहा था। कंचन व्यस्त होने की वजह से रोहित को यूनिफॉर्म नहीं दिलवा पा रही थी। शुक्रवार को कंचन का जन्मदिन था। उसने रोहित से वादा किया था कि स्कूल से लौटकर शाम को वह उसे नई यूनिफॉर्म दिला देगी। रोहित ने मां को स्कूल जाने से पहले बर्थ-डे विश किया था। साथ ही स्कूल यूनिफॉर्म जरूर दिलाने की बात कही थी। बार-बार यूनिफॉर्म की रट लगाने के कारण कंचन ने बेटे को डांट दिया था। कहा- आज मैं स्कूल के लिए लेट हो रही हूं। शाम को दिला दूंगी। रोहित को मां की डांट ऐसी लगी कि उसने सुसाइड कर लिया। स्कूल में क्लास के बच्चों ने भी कंचन का जन्मदिन मनाया। ब्लैक बोर्ड पर कंचन के जन्मदिन की इबारत लिखी और मोबाइल में फोटो खींचे। कंचन स्कूल से शाम को खुशी-खुशी घर लौटी। कमरे पर पहुंची तो गेट अंदर से लॉक था। बेटे को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। घबराई सहमी कंचन ने पड़ोसियों से मदद मांगी। गेट तोड़ा तो अंदर कमरे में रोहित रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। पास ही प्लास्टिक का स्टूल पड़ा हुआ था। स्कूल की कॉपी पर रोहित ने लिखा था- अब कभी आपको स्कूल के लिए लेट नहीं होगा। मां बेसुध हो गई। रस्सी को काटकर रोहित को नीचे उतारा गया। पुलिस को सूचना दी गई।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |