Download App Now Register Now

इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में लैंड कराया गया

नई दिल्ली. इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में लैंड कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पायलट ने एयरक्राफ्ट में यह खराबी नोट की, इसके बाद प्लेन को कराची में लैंड कराने का फैसला लिया गया है। फिलहाल एयरपोर्ट पर इस विमान की जांच की जा रही है। इंडिगो के मुताबिक यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया जा रहा है। पैसेंजर्स को कराची से वापस लाने के लिए दूसरा एयरक्राफ्ट भेजने की तैयारी की जा रही है। पिछले दो हफ्ते में कराची में भारतीय एयरलाइन की यह दूसरी लैंडिंग है। इससे पहले स्पाइसजेट के प्लेन को भी तकनीकी खराबी की वजह से कराची में उतारना पड़ा था। पिछले गुरुवार (14 जुलाई) को दिल्ली से वडोदरा जा रहे एक इंडिगो की फ्लाइट 6E-859 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। बताया गया था कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसकी आपात लैंडिंग कराई गई थी। 14 जुलाई को ही दिल्ली से मणिपुर की राजधानी इंफाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2615 को खराब मौसम के चलते कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। इस विमान में 141 यात्री सवार थें। पिछले मंगलवार (5 जुलाई) स्पाइसजेट विमान के एक के बाद एक दो हादसे होते-होते रह गए थे। पहला मामला सुबह का था, जब दिल्ली से दुबई जा रही विमान में तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग करानी पड़ी थी। बताया जा रहा था कि फ्यूल लीक की वजह से फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। दूसरा मामला कांडला से मुंबई जा रहे विमान का था, जब हवा में करीब 23 हजार फीट की ऊंचाई पर स्पाइस जेट के विमान के विंडशील्ड आउटर पेन में दरार आ गई। जिसके बाद विमान को मुंबई में सुरक्षित उतारा गया। 2 जुलाई को दिल्ली से जबलपुर जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर SG-2962 की दिल्ली में लैंडिंग कराई गई थी। दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट के केबिन में जब धुआं दिखा, तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इस फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। कुछ मिनट में ही एयरक्राफ्ट में धुआं भरने लगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |