Download App Now Register Now

नूपुर शर्मा से डिबेट करने वाले रहमानी का अजमेर कनेक्शन

जयपुर. अजमेर दरगाह के अंजुमन सैय्यद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे पीएम मोदी से लेकर जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे कई संगठनों पर भड़काऊ बयानबाजी करते रहे हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) की वकालत करते नजर आ रहे हैं। इसमें नूपुर शर्मा के साथ विवादित डिबेट करने वाला तस्लीम रहमानी भी नजर आ रहा है। पीएफआई पर जांच एजेंसियां हमेशा सवाल उठाती रही हैं और कई आतंकी घटनाओं को लेकर भी इससे जुड़े लोगों से पूछताछ हुई है। हाल ही में पटना में भी PFI और SDPI से जुड़े 20 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। एजेंसियां PFI को आतंकी संगठन सिमी का बदला रुप मानती हैं। चिश्ती का यह वीडियो अजमेर का बताया जा रहा है, लेकिन यह कब का है इसको लेकर जानकारी नहीं है। वीडियो में चिश्ती ​​​​कह रहा है- PFI को गोदी मीडिया बड़ा बदनाम कर रही है। PFI और SDPI जैसी तंजीमे मुसलमानों की आवाज उठाती है और उनकी मदद करती है। उसके साथ PFI पदाधिकारी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के नेता भी वीडियो में हैं। इसमें SDPI नेता तस्लीम रहमानी, PFI का अनीस, SDPI का जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद शफी, राजस्थान PFI अध्यक्ष आसिफ शामिल है। साल 2009 में बनी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) को इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का ही राजनीतिक संगठन माना जाता है।हाल में बिहार के पटना में PM नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले 11 जुलाई काे आईबी के इनपुट पर बिहार पुलिस ने कार्रवाई कर आतंकियों के नेटवर्क का खुलासा किया था। इस दौरान पकड़े गए 3 आरोपियों के पास इंडिया 2047 नाम का 7 पेज का डॉक्यूमेंट भी मिला था। इसमें दर्ज प्लान पर काम करते हुए वो अगले 25 साल में भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते थे। इस साजिश में शामिल जिन 26 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, वो सभी आरोपी PFI और SDPI से जुड़े हुए है। इससे पहले साल 2006 में मुंबई और 2008 में अहमदाबाद विस्फोटों में PFI का नाम आया था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |