असम के गोलपारा जिले से हाथियों के रेस्क्यू का एक वीडियो सामने आया है। यहां जंगल में बने एक तालाब में 6 हाथी गिर गए थे। गोलपारा फॉरेस्ट डिविजन के स्टाफ ने सभी हाथियों का रेस्क्यू किया। असम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने इसका वीडियो शेयर किया है। वन विभाग ने बताया कि गोलपारा के चायबाड़ी इलाके में इंसानों के बनाए एक बड़े तालाब में शनिवार को ये हाथी गिर गए थे। तालाब इतना गहरा था कि हाथी इसमें डूबते जा रहे थे। खबर मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची। उसने खुदाई करने वाले उपकरणों की मदद से रास्ता बनाया और हाथियों को तालाब से बाहर निकाल लिया। केरल के मलयालम कैलेंडर के मुताबिक, रविवार यानी आज से कारकीदाकम माह शुरू हो रहा है। यह हाथियों के लिए वेलनेस ट्रीटमेंट के साथ शुरू होता है। इस दौरान हाथियों के स्वास्थ्य जांच और आराम का खास ध्यान रखा जाता है। थाईलैंड में बुधवार को डॉक्टर्स और उनके स्टाफ ने हथिनी की जान CPR देकर बचाई। नाखोन नाओक पार्क प्रांत के गोल्फ कोर्स में हथिनी का बच्चा कंक्रीट के गड्ढे में गिर गया था। उसके रेस्क्यू के लिए आई टीम को हथिनी बच्चे तक नहीं जाने दे रही थी, ऐसे में डॉक्टरों ने उसे ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोशी के तीन इंजेक्शन दिए गए। इसके बाद जब उसे होश नहीं आया तो डॉक्टरों ने उसके ऊपर कूदकर उसे CPR दिया। इस दौरान हथिनी के बच्चे को भी बाहर लाने के लिए गड्ढे को बड़ा किया गया। जब बच्चा गड्ढे से बाहर निकला तो सीधे मां की तरफ भागा। लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो लोग बेहद भावुक हो गए। लोगों ने डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कई कमेंट्स किए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.