Download App Now Register Now

जवाहर नगर इलाके में पड़ोसी जोनी ने घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास किया

जयपुर. जयपुर में घर में घुसकर महिला से पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी पड़ोसी भाग निकला। जवाहर नगर थाने में पीड़िता ने इस्तगासा के जरिए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मूलत: दिल्ली निवासी 34 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह जवाहर नगर में अपने पति के साथ रहती है। उसके पड़ोस में जोनी उर्फ राजा नाम का लड़का रहता है। आरोप है कि रात को वह अपने घर पर सो रही थी। पति किसी काम से बाहर गए थे। देर रात करीब ढाई बजे पड़ोसी जोनी उर्फ राजा उसके घर में घुस आया। सोते समय उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। नींद खुलने पर विरोध किया तो जबदस्ती रेप का प्रयास किया। शोर मचाकर चिल्लाने पर आरोपी जोनी उर्फ राजा वहां से भाग निकला। कुछ दिन तक पीड़िता ने इस बात को छिपाए रखा। आरोपी पड़ोसी की दोबारा हिम्मत बढ़ते देखकर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। आरोपी जोनी उर्फ राजा के खिलाफ जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज कराया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |