Download App Now Register Now

65 साल के बुजुर्ग ने दामाद के साथ मिलकर 60 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया

भोपाल. भोपाल में 60 साल की महिला से दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले 65 साल के आरोपी ने 35 साल के दामाद के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह उनसे छूटकर भागी तो आरोपी के बेटे और पत्नी ने महिला से मारपीट की। पुलिस ने दो आरोपियों पर दुष्कर्म और एक महिला समेत दो के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। गुनगा इलाके में रहने वाली 60 साल की महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे के साथ रहती है। रविवार दोपहर में उसका झगड़ा पड़ोस में रहने वाले रामप्रसाद के साथ घर की दीवार को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर लोगों ने उनके बीच समझौता करा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 3 बजे रामप्रसाद फिर से झगड़ा करने लगे। उस दौरान उनका बेटा घर पर नहीं था। विरोध जताने पर रामप्रसाद अपने दामाद बब्लू कुशवाह के साथ घर में घुस आया। उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उनसे छूटकर घर के बाहर आई। यहां पर रामप्रसाद की पत्नी मुन्नी और बेटा चिन्टू मिल गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं उन्होंने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। गुनगा पुलिस के अनुसार देर शाम महिला ने पुलिस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर रामप्रसाद, बब्लू, चिंटू और मुन्नी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |