Download App Now Register Now

त्रिपाठी का पर्चा खारिज,खड़गे का नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अब दाे ही उम्मीदवार बचे हैं। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का नामांकन रद्द हाे गया है। चुनाव प्राधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने बताया 20 फॉर्म जमा हुए थे। जांच में चार खारिज हाे गए। इनमें हस्ताक्षर से जुड़ी विसंगतियां थीं। त्रिपाठी ने एक ही परचा भरा था जाे प्रस्तावक के हस्ताक्षर का मिलान न हाेने और हस्ताक्षर का दोहराव हाेने से खारिज हाे गया। इसके बाद मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर रह गए हैं। मिस्त्री ने कहा, नाम वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। काेई एक नाम वापस नहीं लेता ताे वोटिंग की तैयारी होगी। इस बीच, खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके चलते उनकी जगह नए नेता की तलाश शुरू हो गई है। इसी सदन में आकर सरकार विपक्ष के एकजुट हमले होने पर फंसती रही है। यहां संख्याबल कांटे का है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, चीफ व्हिप जयराम रमेश, मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम दावेदारों में हैं। अध्यक्ष पद के लिए खड़गे की उम्मीदवारी के बाद दिग्विजय ने अपना नाम वापस ले लिया था। जी-23 की मुखर आवाज रहे थरूर के सुर अध्यक्ष का उम्मीदवार बनते ही बदल गए हैं। उन्होंने कहा, गांधी परिवार और कांग्रेस का डीएनए एक है। कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है, जिसमें गांधी व नेहरू परिवार के लोगों ने बड़े रोल निभाए। कोई भी अध्यक्ष इतना बेवकूफ नहीं कि गांधी परिवार को गुडबाय बोले।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |