Download App Now Register Now

आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी

चंडीगढ़. आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। यहां 3 नवंबर को वोटिंग होगी। लगभग 2 महीने पहले कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद आदमपुर विधानसभा सीट खाली हुई थी। कांग्रेस पार्टी से नाराजगी के कारण उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कुलदीप ने अब BJP की सदस्यता ले ली है। अब वह अपने बेटे भव्य को अपनी इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। आदमपुर उपचुनाव को लेकर 7 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद 14 तक नामांकन होंगे। 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी। 17 अक्टूबर को नाम वापस लेने की लास्ट डेट तय की गई है। 3 नवंबर मंगलवार को मतदान होगा। 6 नवंबर को मतगणना होगी। 8 नवंबर को पूरी चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। आदमपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव कुलदीप बिश्नोई की प्रतिष्ठा का सवाल होगा। बिश्नोई ने भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट को हराकर यह सीट जीती। फिर भाजपा में शामिल होने से पहले इस्तीफा दे दिया। वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद वह चुनाव हारी सोनाली फोगाट से भी मिले। उसके कुछ दिन बाद सोनाली का कत्ल हो गया। हालांकि बड़ा सवाल यह जरूर है कि कुलदीप बिश्नोई खुद लड़ेंगे या उनका बेटा चुनाव लड़ेगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |