Download App Now Register Now

दिल्ली में दो युवकों ने 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी

नई दिल्ली. दिल्ली में दो युवकों ने 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना लोधी कॉलोनी एरिया में CRPF हेडक्वार्टर्स की कंस्ट्रक्शन साइट पर शनिवार रात को हुई। आरोपियों ने हत्या करने से पहले गांजा पिया था। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस को सपने, शिव और बलि की कहानी सुनाई। जिस कंस्ट्रक्शन साइट पर सभी लोग काम करते थे, वहां रात को भजन चल रहे थे। महिलाएं और अशोक भी इसमें शामिल थे। आरोपी विजय गांजा पीने के बाद यहां पहुंचा। उसने शिव की पूजा के लिए धूप मांगी, लेकिन महिला ने धूप देने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपनी झुग्गी में लौट आया। विजय ने पुलिस से कहा कि हम लोगों ने शिव का प्रसाद खाया था। इसके बाद उसे सपना आया कि भगवान शिव बच्चे की बलि मांग रहे हैं। रात करीब साढ़े दस बजे 6 साल का धर्मेंद्र अकेला दिखा। विजय और अमन को बच्चा जानता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे अपनी झुग्गी में ले गए। सब्जी काटने वाले चाकुओं से बच्चे का गला रेत दिया। फोरेंसिक टीम ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दोनों चाकू बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के पिता अशोक ने पुलिस को बताया कि भजन के दौरान काफी देर तक धर्मेंद्र नहीं दिखा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। आरोपियों की झुग्गी के पास खून के छींटे दिखे। खटखटाने पर आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। अशोक ने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया तो फर्श पर धर्मेंद्र की लाश पड़ी थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |