Download App Now Register Now

संघ सरकार्यवाह होसबाले ने कहा, गरीबी राक्षस

नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने रविवार को एक कार्यक्रम में देश में बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी और आय में बढ़ती असमानता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी खत्म करने के लिए सरकार को जल्द से जल्द प्रयास करने चाहिए। हालांकि, होसबाले ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कई कदम उठाए गए हैं। होसबाले ने कहा कि भारत की शीर्ष एक प्रतिशत आबादी के पास देश की आय का पांचवां (20%) हिस्सा है। साथ ही देश की 50% आबादी के पास देश की आय का केवल 13 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, बाकी 50% लोगों के पास 87% इनकम है, जो सही नहीं है। होसबाले ने संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (SGM) द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा- हमें इस बात का दुख होना चाहिए कि 20 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं और 23 करोड़ लोग प्रतिदिन 375 रुपए से भी कम कमा रहे हैं। गरीबी हमारे सामने राक्षस जैसी चुनौती है। यह महत्वपूर्ण है कि इस दानव को खत्म किया जाए। RSS नेता ने कहा कि गरीबी के अलावा असमानता और बेरोजगारी, दो चुनौतियां हैं जिनसे निपटने की आवश्यकता है। देश में 4 करोड़ बेरोजगार हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 2.2 करोड़ और शहरी क्षेत्रों में 1.8 करोड़ बेरोजगार हैं। श्रम बल सर्वेक्षण में बेरोजगारी दर 7.6 प्रतिशत बताई गई है। हमें रोजगार पैदा करने के लिए न केवल सेंट्रल लेवल पर बल्कि लोकल लेवल पर भी स्कीम बनाने की आवश्यकता है। 2020 में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबाले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का सर-कार्यवाह चुना गया था। सर-कार्यवाह का पद संघ प्रमुख मोहन भागवत के बाद संगठन में नंबर दो का है। RSS में संघ प्रमुख की भूमिका मुख्य तौर पर मार्गदर्शक की होती है। संगठन का सारा कामकाज सर-कार्यवाह ही देखते हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |