Download App Now Register Now

बिहार में 2 साल के बाद दुर्गा पूजा लेकिन बारिश ने डाली खलल

पटना. बिहार में 2 साल के बाद दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों में उत्साह है, लेकिन बारिश ने इसमें खलल डाल दी है। पटना, भागलपुर, कटिहार समेत राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। अगले दो दिन भी ऐसा ही मौसम रहने की आशंका है। दुर्गा पूजा की नवमी और दशमी को बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण लोग त्योहार को ठीक ढंग से एंजॉय नहीं कर पाएंगे। मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर तक बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे जा सकता है। पटना में तेज बारिश के चलते डाकबंगला चौराहे पर दुर्गा पंडाल का एंट्री गेट टूटकर एक ऑटो पर गिर गया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। मानसून का समय खत्म होने के बाद भी बिहार में सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अक्टूबर तक राज्य भर में बारिश होने के आसार हैं। तीन दिनों से बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी झारखंड होते हुए बिहार के सभी हिस्से में प्रवेश कर रही है। इसके प्रभाव से आज उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के सहरसा, बांका, जमुई, अररिया,खगड़िया, सुपौल सहित 12 जिलों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि पूर्वी पूश्चिमी चंपारण, भागलपुर, बांका, मुंगेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर सामान्य बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पटना में धूप के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, मंगलवार को अधिकांश हिस्से में बारिश होगी। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |