Download App Now Register Now

2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को बड़ा झटका

चंडीगढ़. 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को बड़ा झटका लगा है। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने वाले CWG 2026 के 17 खेलों की सूची से कुश्ती को बाहर कर दिया है। इसका सबसे बड़ा नुकसान हरियाणा को होगा। अभी तक कुश्ती यानी रेसलिंग में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले खिलाड़ी हरियाणा से ही हैं। हालांकि 8 साल बाद शूटिंग को लिस्ट में जगह दी गई है। भारत ने बर्मिंघम खेलों में कुश्ती में सबसे अधिक 12 (6 स्वर्ण, 1 रजत, 5 कांस्य) पदक हासिल किए थे. यह खेल 2010 के बाद से लगातार चार खेलों में शामिल रहा। इनमें सभी हरियाणा के ही रेसलर थे। जिन्हें अब इस फैसले से निराशा हुई है। हरियाणा के पहलवानों ने कहा है कि भारत को इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के समक्ष रणनीतिक दृष्टिकोण से उठाना चाहिए। निशानेबाजी और कुश्ती दोनों में भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। 2022 में शूटिंग और अब 2026 में कुश्ती भारतीय खेल टीम के अभियान के लिए एक बड़ा झटका है। आगामी राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 17 से 29 मार्च (2026) तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, जिलॉन्ग, बेंडिगो, बल्लारेट और गिप्सलैंड समेत दूूसरे कई शहरों और क्षेत्रीय केंद्रों में किया जाएगा। इसका उद्घाटन समारोह मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में होगा। हरियाणा के खेल निदेशक पंकज नैन ने इस मामले में कहा कि 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स होने हैं। हर कॉमनवेल्थ गेम्स से एक साल पहले ऑर्गेनाइजिंग कमेटी बनाई जाती है। वही इनमें शामिल गेम्स की लिस्ट को फाइनल करती है। अभी अगले कॉमनवेल्थ गेम्स में समय है। इसमें कई तरह के बदलाव होते रहेंगे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |