Download App Now Register Now

नागपुर में भारत मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मुख्यालय को की घेरने की कोशिश, कार्यकर्ता हिरासत मे

नागपुर: नागपुर में भारत मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मुख्यालय को घेरने की कोशिश की है.. नागपुर से इंदोरा इलाके में पुलिस ने भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की धरपकड़ की. वामन मेश्राम  की अध्यक्षता वाले भारत मुक्ति मोर्चा ने 6 अक्टूबर को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पर मोर्चा ले जाने की चेतावनी दी थी.  इस मामले को लेकर पुलिस ने करीब 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है भारत मुक्ति मोर्चा का कहना है कि संघ संविधान विरोधी है और संविधान की रक्षा के लिए मूल निवासियों के मूलभूत अधिकारों को बचाने के लिए नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पर जाकर आंदोलन करना और चेताना जरूरी है. नागपुर के बेजनबाग और इंदोरा इलाके से 6 अक्टूबर को यह मोर्चा महाल इलाके में संघ मुख्यालय तक जाने वाला था लेकिन पुलिस ने पहले ही इस आंदोलन और मोर्चे को रोक दिया. पुलिस ने भारत मुक्ति मोर्चा को नागपुर में मोर्चा निकालने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में याचिका भी दाखिल की थी. कोर्ट ने भी 6 अक्टूबर को आंदोलन करने की बजाय पुलिस की अनुमति से अगली किसी तारीख पर आंदोलन करने की सलाह दी थी. 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |