Download App Now Register Now

अंडर कंस्ट्रक्शन मकान में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

जयपुर. जयपुर के सदर थाना इलाके में शांति नगर में अंडर कंस्ट्रक्शन मकान में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को बुलाया। सदर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके शरीर और सिर पर कई चोट के निशान मिले हैं। कॉलोनी के ही लोगों ने आज सुबह शव देख कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मकान मालिक को मौके पर बुलाया हैं। मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो लोगों को दिखाया जा रहा हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी मौके से कई साक्ष्य उठाए हैं। युवक के साथ मारपीट कर उसका गला रेता गया हैं। स्थानीय निवासी विकास जैन ने बताया कि कॉलोनी में 400 वर्ग गज का मकान बन रहा था। यहां पर मजदूर भी नहीं रहते थे। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जब लोग निकले तब मकान में कुत्ते भौंक रहे थे। अंदर जाकर देखा तो मकान में खून से लथपथ शव दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |