Download App Now Register Now

पुष्पा 2 को बॉलीवुड टच देने के लिए मेकर्स अर्जुन कपूर को फिल्म में कास्ट करने की प्लानिंग

पुष्पा के दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 को बॉलीवुड टच देने के लिए मेकर्स अर्जुन कपूर को फिल्म में कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। मेकर्स इसे 'पुष्पा: द राइज' से कई ज्यादा बढ़ा बनाना चाहते हैं और बॉलीवुड इडंस्ट्री की ऑडियंस को भी अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि इस किरदार का शेड नेगेटिव होगा या नहीं। अगर इस फिल्म में अर्जुन कपूर नजर आए, तो ये उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी। इस बीच बॉलीवुड में अर्जुन की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' भी ऑडियंस को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई थी। ऐसे में अगर अर्जुन 'पुष्पा' में काम करते हैं, तो ये उनके करियर के लिए बहुत अच्छा होगा। अभी तक अर्जुन की तरफ से इस पर किसी भी तरह का ऑफिशीयल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। हाल ही में खबरें आई थीं कि साई पल्लवी 'पुष्पा: द रूल' का हिस्सा होंगी। लेकिन पुष्पा के प्रोड्यूसर रविशंकर ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान इस खबर से इंकार करते हुए कहा था कि ये खबरें फेक हैं। साई पल्लवी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। पुष्पा पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसमें अल्लू अर्जुन 'पुष्पाराज' और रश्मिका मंदाना 'श्रीवल्ली' के रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म ओरिजिनली तेलुगु में फिल्माई गई थी और बाद में इसे हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में डब कर दिया गया था। पुष्पा 1 ने वर्ल्डवाइड कलैक्शन लगभग 350 करोड़ से भी ज्यादा का किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का बजट 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |