Download App Now Register Now

मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से आए नाशपाती और हरे सेब के कंटेनर से की गई ड्रग्स बरामद

मुंबई. मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से आए नाशपाती और हरे सेब के कंटेनर से ड्रग्स बरामद की गई है। ड्रग्स की कीमत करीब 502 करोड़ रुपए है। DRI मुंबई की खुफिया जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। दरअसल, कंटेनर में ड्रग्स की जानकारी मिलने के बाद 6 अक्टूबर को न्हावा शेवा पोर्ट पर कंटेनर को रोक दिया गया। कंटेनर की में हाई क्वालिटी कोकीन से बनी 50 ईंटें सेब के बक्से में छुपी मिलीं, जिसमें सभी ईंट का वजन 50.23 किलो था। यह हाल के दिनों में कोकीन की सबसे बड़ी बरामदगी है, जिसे समुद्री कंटेनर से तस्करी के लिए लाया गया था। वहीं मामले में शामिल सभी आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।  जिस कंटेनर में ड्रग्स मिले हैं। उसके इंपोर्टर के नाम पर सात दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका आई संतरे की खेप में 198 किलो मेथ और 9 किलो कोकीन जब्त की गई थी। इसकी कीमत 1476 करोड़ रूपए थी। इंपोर्टर को DRI ने वाशी से गिरफ्तार किया था। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के वाशी में एक ट्रक जांच के लिए रोका था। ट्रक में इम्पोर्ट किए गए संतरों के डिब्बे लदे थे, लेकिन तस्करों ने डिब्बों के अंदर मेथामफेटामाइन और कोकीन छिपा रखा था। ट्रक को जब्त कर लिया गया है, एजेंसी ने माल इम्पोर्ट्स को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को मुंबई के एक गोदाम से करीब 120 करोड़ रुपए की 60 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दो लोग एयर इंडिया के थे, जिसमें एक पूर्व पायलट सोहेल गफ्फार है। सोहेल ने कुछ साल पहले ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए नौकरी छोड़ दी थी। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि इसी ड्रग कार्टेल ने बाजार में करीब 225 किलो मेफेड्रोन ड्रग बेची थी। इसमें से 60 किलो ड्रग्स जब्त की गई। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |