Download App Now Register Now

सलमान खान को मारने की 4 बार प्लानिंग कर चुका है लॉरेंस, दिल्‍ली पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली. आतंक फैलाने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक आरोपी नाबालिग है, लड़के पर आरोप है कि मोहाली के पंजाब हेडक्वार्टर पर 9 मई को किए गए RPG अटैक में वो भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया ने सलमान खान को मारने का काम दो लोगों के अलावा इस लड़के को भी सौंपा है।  दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के मुताबिक गिरफ्तार किए गए नाबालिग लड़के ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ने उसे, दीपक सुरकपुर और मोनू डागर को सलमान खान को मारने का काम सौंपा था। लेकिन बाद में सलमान की जगह गैंगस्टर राणा कंदोवालिया को उनका मेन टार्गेट बना दिया गया। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले जब सलमान खान के पिता सलीम खान रनिंग के लिए निकले थे, तब उनकी सिक्योरिटी टीम को मुंबई के बांद्रा में घर के बाहर धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें लिखा था- मूसेवाले जैसा हाल कर दूंगा। इस लेटर के बाद से ही सलमान की सेक्योरिटी बढ़ा दी गई है। बता दें कि 29 मई को फेमस सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाले की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी। इसी को देखते हुए आरोपियों ने सलमान खान को मारने की धमकी दे दी।  जब से दिल्ली पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है, तभी से ही सलमान के फैंस उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी नाबालिक लड़के से पूछताछ की जा रही है , पकड़े गए आरोपियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच चल रही है। लॉरेंस, सलमान को मारने के लिए 4 बार प्लानिंग कर चुका है। इसके लिए उसने राइफल तक खरीदी थी। लॉरेंस ने शूटर संपत नेहरा को 2018 में सलमान को मारने के लिए मुंबई भेजा था। संपत के पास पिस्टल थी। हालांकि, सलमान पिस्टल की रेंज से काफी दूर थे। ऐसे में वो उन्हें मार नहीं पाया। इसके बाद उसने ज्यादा रेंज वाली एक राइफल खरीदी। संपत फिर सलमान को मारने आया। लेकिन वो उन्हें मारने से पहले ही पकड़ गया। इसके बाद लॉरेंस ने 2 बार और उन्हें मारने का प्रयास किया, लेकिन उसे सलमान को मारने का मौका नहीं मिल पाया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |