Download App Now Register Now

रूस के कर्च ब्रिज पर धमाका

नई दिल्ली. रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज जोरदार धमाका के बाद तबाह हो गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ब्रिज में धमाका शनिवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता है। धमाके पर यूक्रेन के प्रेसिडेंट ऑफिस में एडवाइजर हेड मायखाइलो पोडोल्याकी ने ट्वीट कर कहा - क्रीमिया, ब्रिज शुरुआत है। रूस को यूक्रेन से चुराई गई हर चीज वापस करनी होगी। हर अवैध चीज नष्ट होगी। हर उस चीज को खारिज किया जाएगा, जिस पर रूस ने कब्जा जमाया है। रूस-यूक्रेन जंग के बीच कर्च ब्रिज का क्षतिग्रस्त हो जाना रूस के लिए बड़ा झटका है। ये रेलवे ब्रिज यूक्रेन में रूसी सैनिकों तक लॉजिस्टिक सप्लाई करने का मुख्य मार्ग है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्रिज पर हुए इस धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी। ब्रिज में धमाके के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें फ्रेट ट्रेन के कई फ्यूल टैंक और रेलवे लाइन में आग लगी हुई है। रोड वे ब्रिज का एक हिस्सा समुद्र में गिरा है। रूस की नेशनल एंटी टेररिज्म कमेटी (NAC) ने बताया - धमाका ब्रिज के रोड वे साइड पर हुआ है। विस्फोट कार्गो व्हीकल में हुआ था। इसके बाद फ्रेट ट्रेन के सात फ्यूल टैंक में आग लग गई। ट्रेन क्रीमिया की ओर जा रही थी। धमाके से रोड वे ब्रिज के दो सेक्शन को नुकसान को पहुंचा है। क्रीमिया के पार्लियामेंट स्पीकर व्लादिमीर कोंस्टेंटिनोव ने धमाके के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा- ब्रिज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है, जल्द ही मरम्मत हो जाएगी।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला |