Download App Now Register Now

बीजेपी से गठबंधन की साथी पार्टी JJP को बड़ा झटका

चंडीगढ़. आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव के बीच हरियाणा BJP ने 2024 विधानसभा इलेक्शन पर फोकस शुरू कर दिया है। पार्टी की सोशल मीडिया विंग के द्वारा जारी किए गए कैंपनिंग पोस्टरों में CM मनोहर लाल खट्‌टर को चेहरा बनाया गया है। इससे राज्य में गठबंधन की साथी पार्टी JJP को बड़ा झटका लगा है। पोस्टर में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का कहीं जिक्र नहीं है। यह पोस्टर ट्विटर पर मनोहर म्हारा हरियाणा से ट्रेंड हो रहे हैं। गठबंधन को लेकर यूं ही नहीं सियासी चर्चाएं हो रही हैं। इसके पीछे की कुछ वजह भी हैं। त्रिपुरा के पूर्व CM और हरियाणा में पार्टी के स्टेट इंचार्ज बिप्लब देब इन दिनों हरियाणा में ही हैं। वह निर्दलीय MLA से वन टू वन हो रहे हैं। अब तक वह 6 निर्दलीय विधायकों से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वह लगातार पार्टी के विधायकों से मिल रहे हैं और मिलते रहेंगे। मिशन 2024 साधने के लिए भाजपा हरसंभव प्रयास कर रही है। हरियाणा में BJP और JJP के गठबंधन को लेकर चर्चाओं का दौर गुरुग्राम से शुरू हुआ। यहां JJP के करीब 150 कार्यकर्ताओं ने BJP जॉइन कर ली। इससे दोनों के रिश्तों में तल्‍खी बढ़नी शुरू हुई। इस जॉइनिंग में JJP के संस्थापक सदस्य एवं डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के विशेष सचिव रह चुके महेश चौहान भी शामिल थे। पार्टी में हो रही इस टूट फूट को लेकर दुष्यंत चौटाला एक्शन में हैं। उन्होंने पार्टी विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा को BJP प्रेम के चलते हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन पद से हटा दिया। सुरजाखेड़ा ने निकाय चुनाव में पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि उनके क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य CM मनोहर लाल करवा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने नरवाना से निर्दलीय चुनाव जीती चेयरपर्सन को उनके पति और अन्य पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल करवाया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |