Download App Now Register Now

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 36 ओवर के बाद स्कोर 197/3 है। एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में 2-2 बदलाव किए गए हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से टेंबा बावुमा और तबरेज शम्सी आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया में ऋतुराज गायकवाड और रवि बिश्नोई की जगह वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद को मौका दिया गया है। रांची में अब तक पांच वनडे मैच हुए हैं। इनमें से तीन में 280 प्लस का स्कोर बना है। एक बार 300 के ऊपर का स्कोर भी बना है। सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 260 से कम रन बनाए। ऐसा यहां 2013 में हुए पहले ही वनडे में हुआ था। तब भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम 155 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया ने यहां खेले अपने पांचों मैचों में बाद में बैटिंग की है। दो में भारत को जीत मिली है। दो में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था। पहले वनडे में टीम इंडिया टारगेट चेज करते हुए 49 रन से हार मिली थी। ऐसे में टीम पहले बैटिंग करना पसंद कर सकती है। हालांकि, दोपहर में अगर बादल छाए रहते हैं तो पहले गेंदबाजी का फैसला भी अच्छा साबित हो सकता है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |