Download App Now Register Now

रूस की तरफ से यूक्रेन पर एक के बाद एक 75 मिसाइल अटैक किए गए

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन की तरफ से कर्च ब्रिज को उड़ाए जाने का बदला 48 घंटे में ले लिया है। सोमवार सुबह से रूस की तरफ से यूक्रेन पर एक के बाद एक 75 मिसाइल अटैक किए गए हैं। इन धमाकों में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तहस-नहस हो गया है। यह ब्रिज नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था। दरअसल, शनिवार को यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज को तबाह कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिज में धमाका शनिवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता था। इसके बाद ही पुतिन ने यूक्रेनी राजधानी पर दोबारा हमला किया है। रूस-यूक्रेन जंग को शुरू हुए 7 महीने हो गए हैं। फरवरी के अंत में जंग की शुरुआत में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े मिसाइल हमले किए थे। हालांकि, कीव के सैनिकों और नागरिकों की तरफ से कड़ी टक्कर मिलने के बाद अप्रैल में रूस ने कीव से अपनी सेना को वापस बुलाना शुरू कर दिया। अब एक बार फिर से रूस ने कीव पर हमला करना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह से ही कीव पर रूसी रॉकेट बरस रहे हैं। सड़कों, गाड़ियों, बच्चों के पार्क… जहां देखो वहीं रॉकेट के विस्फोट से हुए गड्‌ढे नजर आ रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि इन हमलों में कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। कीव के कई इलाकों से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। कीव के अलावा लवीव, झितोमिर, खमेलनित्स्की, निप्रो और टेर्नोपिल शहरों में भी धमाके हुए हैं। इस हमले को लेकर यूक्रेनी रक्षा विभाग ने ट्वीट किया है कि- हम नहीं झुकेंगे, हम लड़ते रहेंगे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |