Download App Now Register Now

कानपुर में बारिश से गिरे 9 मकान

कानपुर. कानपुर में रविवार शाम 7 बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार को अब तक जारी है। बीते 18 घंटे से हो रही लगातार बारिश से कानपुर बेहाल हो गया है। 200 मीटर के दायरे में स्थित यतीमखाना, गद्दियाना और रहमानी मार्केट में जर्जर मकान गिर गए। मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं। हादसों के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पुलिस जर्जर भवनों के आगे अनाउंसमेंट करा रही है। कभी रिमझिम तो कभी मूसलाधार बारिश हो रही है। पूरी रात बरसे बादलों की वजह से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वीआईपी रोड पर यूनीपोल गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। यतीमखाना मकान की मालकिन रिजवाना ने बताया कि जर्जर होने की वजह से 6 महीने पहले ही मकान खाली कर दिया था। यतीमखाना में स्थित करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान 7 सेकेंड जमींदोज हो गया। मकान के सामने लगे सीसीटीवी में गिरते हुए मकान का वीडियो रिकॉर्ड हुआ। गनीमत रही कि आसपास से गुजर रहे वाहन इसकी चपेट में नहीं आए। आसपास मौजूद लोगों ने भी भाग कर अपनी जान बचाई। भारी बारिश के चलते गद्दियाना हाता स्थित 2 मंजिला मकान गिर गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर राहत कार्य शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने भी जर्जर भवनों के पास अनाउंसमेंट शुरू कर दिया है। जर्जर भवनों से भी लोगों को निकाला जाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं रहमानी मार्केट के पास भी एक मकान का जर्जर हिस्सा गिर गया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |