Download App Now Register Now

आज भी बारिश का अलर्ट

जयपुर. राजस्थान में मंगलवार सुबह उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। बीकानेर, सीकर और चूरू में घनी धुंध के कारण बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर लोगों ने गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ी कर दीं। कुछ देर कोहरे के छंटने का इंतजार किया। हालात ऐसे थे, मानो बादल खेतों में उतर आए हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार आज बारां और धौलपुर में बारिश हो सकती है। शेष राज्य में मौसम साफ रहेगा। इस बीच मानसून विदा होने के बाद भी राजस्थान में बादल बरसते रहे हैं। अक्टूबर के 10 दिनों में ही 443% अधिक बरसात हो चुकी है। हालांकि राजस्थान में अब कल से बारिश का दौर थम सकता है। 12 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के साथ धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने लगेगा और तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के अनुसार बारां, झालावाड़, सीकर, धौलपुर, झुंझुनूं, चूरू और भरतपुर बेल्ट में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा 22MM बरसात बारां जिले के अंता कस्बे में हुई। प्रदेश में मौसम के इस बदलाव से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। पिलानी, अलवर, चूरू, गंगानगर, धौलपुर में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। यह सामान्य से काफी कम रहा। इन जिलों के अलावा सीकर और हनुमानगढ़ में भी सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |