Download App Now Register Now

अधिकारियों ने 16 साल तक विधवा पेंशन लेने वाली महिला के पति को अचानक कागजों में जिंदा दिखाया

रोहतक. हरियाणा के रोहतक में अधिकारियों का अनोखा कारनामा सामने आया है। उन्होंने 16 साल तक विधवा पेंशन लेने वाली महिला के पति को अचानक कागजों में जिंदा दिखा दिया। जिसके बाद उसकी पेंशन भी काट दी। इससे परेशान महिला पिछले करीब 9 महीने से अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रही है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला बबली पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गांव सांघी की रहने वाली है। पीड़ित महिला गांव सांघी निवासी बबली मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में पहुंची। उन्होंने कहा कि उनके पति की बाल किशन की मौत 16 साल पहले मौत TB के कारण हो गई थी। जिसके बाद वे उनके पति की मौत संबंधित सभी कागजी कार्रवाई कर चुकी हैं और विभाग ने उनकी विधवा पेंशन भी शुरू कर दी। अब वे करीब 16 साल वर्ष 2021 तक विधवा पेंशन का लाभ लेती रही। बबली ने कहा कि इस वर्ष की शुरूआत में ही उसकी पेंशन काट दी। जिसके बाद वे समाज कल्याण विभाग कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। 8-10 बार ऑफिस में आकर कर्मचारियों व अधिकारियों से मिली। लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने यहां तक कहा कि अब कहीं भी चक्कर काट ले, उनकी पेंशन नहीं मिलेगी। बबली देवी ने बताया कि वह घर में अकेली है। वह अपना गुजारा मिलने वाली विधवा पेंशन से चलाती थी। उम्र अधिक होने के कारण मजदूरी भी नहीं कर सकती। लेकिन पिछले 8-9 महीनों से पेंशन नहीं मिलने के कारण घर खर्च चलाने में भी परेशानी हो गई। जिसके कारण उन्हें कर्ज लेना पड़ा। अब उनके सिर पर 7-8 हजार रुपये का कर्ज भी हो गया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |