Download App Now Register Now

कोलकाता की बैंकशाल कोर्ट में माणिक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाईं चप्पलें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार करने के बाद ED ने बैंकशाल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने माणिक को चप्पलें दिखाईं। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान चोर-चोर के नारे भी लगाए। शिक्षक भर्ती घोटाले में ED ने पार्थ-अर्पिता के बाद तीसरी बड़ी गिरफ्तारी की है। घोटाले के वक्त भट्टाचार्य शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष थे। भट्टाचार्य को 29 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी में राहत मिली थी। उस वक्त CBI उन्हें गिरफ्तार करना चाह रही थी, जिस पर भट्टाचार्य कोर्ट चले गए। कोर्ट ने अगले आदेश तक CBI से उन्हें गिरफ्तार नहीं करने के लिए कहा था। ED ने 23 जुलाई को पश्चिम बंगाल के तत्कालीन शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता को गिरफ्तार किया था। ED की टीम को अर्पिता के फ्लैट से करीब 49 करोड़ रुपए कैश और गोल्ड मिला था। ED का कहना है कि यह स्कैम करीब 100 करोड़ रुपए का है। CBI की ओर से शिक्षक भर्ती घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने के बाद 22 जुलाई को ED ने पार्थ-अर्पिता के साथ भट्टाचार्य के घर पर रेड मारी थी। साल 2014 में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति के लिए पात्रता परीक्षा में 269 लोगों को फर्जी तरीके से नौकरी देने का आरोप है। गलत प्रश्न का दावा कर इन सभी की उत्तर पुस्तिका में एक-एक नंबर बढ़ा दिए गए थे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |