Download App Now Register Now

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से करेंगी त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत

अगरतला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू के पूर्वाह्न 11.15 बजे के आसपास अगरतला हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद वह त्रिपुरा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने और त्रिपुरा राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करने के लिए पश्चिमी त्रिपुरा के नरसिंहगढ़ जिले जाएंगी. राष्ट्रपति मुर्मू दिन में कैपिटल कॉम्प्लेक्स में एमएलए छात्रावास का उद्घाटन भी करेंगी. वह छात्रों के लिए सड़कों, स्कूलों और छात्रावास से संबंधित त्रिपुरा सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगी. मुर्मू रवींद्र सतबार्षिकी भवन से महाराजा वीरेंद्र किशोर माणिक्य संग्रहालय एवं सांस्कृतिक केंद्र और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) अगरतला की आधारशिला भी रखेंगी. अधिकारियों के मुताबिक, मुर्मू अगरतला से छह किलोमीटर दूर निश्चिंतपुर में ‘ट्रांसशिपमेंट यार्ड’ का भी उद्घाटन करेंगी. वह उदयपुर के प्रसिद्ध त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगी. अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर त्रिपुरा से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी. विपक्षी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (माकपा) ने मुर्मू के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह सहित उनके अन्य कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का फैसला किया है. माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा, 'पार्टी ने इन कार्यक्रमों से दूर रहने का निर्णय लिया है'. वह शाम को अगरतला नगर निगम द्वारा टाउन हॉल में उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में शिरकत करेंगी. अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति अगरतला रेलवे स्टेशन तक गुवाहाटी-कोलकाता-गुवाहाटी ट्रेन के विशेष विस्तार और मणिपुर के खोंगसांग तक अगरतला-जिरिबाम-अगरतला जन शताब्दी एक्सप्रेस के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगी. 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |