Download App Now Register Now

केरल बलि केस में पोर्न के लिए महिला को 10 लाख का दिया गया था लालच

तिरुवनन्तपुरम. केरल बलि मामले में CCTV फुटेज भी मिल गई है। इसमें आरोपी तांत्रिक महिला के साथ नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक ने दोनों महिलाओं को सेक्स, पोर्न मूवी और रुपयों के लालच में फंसाया था। 11 अक्टूबर को इस मामले का खुलासा हुआ था। पुलिस ने बताया कि जिन 2 महिलाओं की बलि चढ़ाई गई, उन्हें तांत्रिक मोहम्मद शफी ही डॉक्टर भगावल सिंह और उसकी पत्नी लैला तक लेकर आया था। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पद्मा और रोसेलिन की बलि 27 सितंबर को दी गई थी, लेकिन मामला 11 अक्टूबर को सामने आया। CCTV फुटेज 26 सितंबर का है, यानी जिस दिन पद्मा लापता हुई थी। इसके बाद उसके घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई। वीडियो में पद्मा को एक सफेद स्कॉर्पियो में चढ़ते हुए और बाद में एक सड़क पार करते हुए देखा गया। उसके साथ आरोपी मो. शफी भी था। इसके बाद पद्मा के सेलफोन की लोकेशन को फॉलो किया गया, जो टीम को शफी तक ले गई। 9 अक्टूबर को पुलिस ने सिंह के पड़ोसी जोस थॉमस के घर में लगे CCTV की जांच की। इसमें सफेद स्कॉर्पियो और पद्मा दोनों दिखाई दी, जो डॉक्टर भगावल के घर के घर की ओर जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने सिंह से पूछताछ की। उसने पद्मा और रोसेलिन की हत्या की बात कबूल कर ली। जांच में पुलिस को घर के आसपास गड्ढों में दोनों शवों के टुकड़ों को 61 पैकेट्स भी मिले। त्रिरुवल्ला का रहने वाला डॉक्टर भगावल आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसकी पत्नी लैला ने फेसबुक के जरिए पेरुंबवूर में रहने वाले तांत्रिक शफी से कॉन्टैक्ट किया। शफी ने कहा- मानव बलि देने से ही भगवान खुश होंगे। उसने दो महिलाओं की बलि देने को कहा। साथ ही यह भी बताया कि वही बलि के लिए महिलाओं का इंतजाम भी कर देगा। वह मानव तस्करी भी करता था। शफी ने कलाडी और कदवंतरा की रहने वाली पद्मा और रोसेलिन को अपने जाल में फंसाया। शफी पद्मा को डॉक्टर के घर सेक्स के लिए लाया था। उसने पद्मा को इसके बदले 15,000 रुपए देने की बात कही थी। रोसेलिन को जून में में सिंह के घर पोर्न मूवी में काम करने के लिए लाया गया था। उसे 10 लाख रुपये की पेशकश की गई थी। शफी महिलाओं को लेकर सबसे पहले त्रिरुवल्ला लाया। यहीं से डॉक्टर दंपती और तांत्रिक दोनों महिलाओं को लेकर पथनामथिट्टा के एलंथूर गए। यहीं उनकी बलि दी गई। शफी को इस काम के लिए करीब 3 लाख रुपए दिए गए थे। पुलिस ने बताया कि शफी ने पद्मा को मारा और लैला-सिंह ने रोसेलिन को मारा था। पहले पद्मा को टॉर्चर किया गया, फिर उसका गला रेत दिया गया। बाद में शरीर को 56 छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दफन कर दिया गया। रोसेलिन को भी पहले टॉर्चर किया गया, उसके गुप्तांगों में चाकू मारा गया, फिर उसकी हत्या की गई। उनकी छाती भी काट दी गई थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि आरोपी ने शवों को पकाकर खाया भी है। सबूत इसी ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |