Download App Now Register Now

आम आदमी पार्टी राजस्थान में अरविंद केजरीवाल दिल्ली जैसा लाभार्थी मॉडल लागू करेंगे

जयपुर. अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी नेताओं के लगातार हो रहे जयपुर दौरे और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए चला अभियान इस बात के संकेत दे रहा है। आप विधायक शिवचरण गोयल ने बताया कि पार्टी राजस्थान में अरविंद केजरीवाल दिल्ली जैसा लाभार्थी मॉडल लागू करेंगे। इस मॉडल के तहत बिजली-स्कूल जैसे सर्विसेज फ्री होंगी। गुजरात चुनाव निपटते ही पार्टी का पूरा फोकस राजस्थान पर होगा गोयल ने कहा कि राज्य की सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। 2023 के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े स्टार प्रचारक होंगे। साथ में पंजाब CM भगवंत मान भी यहां चुनावी सभाएं करेंगे। जल्द ही जयपुर में केजरीवाल बड़ी सभा कर चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने पूरे राजस्थान में आम आदमी पार्टी की हवा का जायजा लेने अपने कुछ करीबी और विश्वसनीय विधायकों को राजस्थान भेजा है। इनमें दिल्ली की मोती नगर विधानसभा सीट से आप विधायक शिवचरण गोयल भी हैं। राजस्थान में CM फेस प्रदेश का ही होगा। पार्टी ने प्रदेश में संगठन का स्ट्रक्चर बनाने का काम तेज कर दिया है। साथ ही मेंबरशिप ड्राइव तेजी से बढ़ाने के लिए फोन पर मिस्ड कॉल से सदस्य भी बनाए जा रहे हैं। पंजाब की तरह राजस्थान में भी चुनाव से पहले बड़ा सर्वे करवाया जाएगा। जिन कैंडिडेट के जीतने के अच्छे चांस होंगे और अच्छी छवि होगी, उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा। उम्मीदवार जनता की पसंद के ही होंगे। पहले एक बेसिक सर्वे होगा। फिर चुनाव के नजदीक कैंडिडेट्स का सर्वे होगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |