Download App Now Register Now

प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी 23 लाख लेकर फरार

सीकर.  सीकर के सदर थाना इलाके में एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी अपनी ही कंपनी के 23 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। 4 दिन से कर्मचारी का कुछ पता नहीं है। मामले में कंपनी के मैनेजर ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। सीकर के एनीमॉल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर मोहम्मद उस्मान ने रिपोर्ट देकर बताया है कि उसके साथ कंपनी में सुशील नाम का युवक काम करता था जो पिछले 2 महीने से सेल्स का पैसा डेली अकाउंट में जमा करवाता था। उसने 1 सितंबर से 5 सितंबर तक के पैसे अकाउंट में जमा नहीं करवाए। 5 सितंबर को दोपहर करीब 12:00 बजे के लगभग सुशील मैनेजर मोहम्मद उस्मान को कहकर गया कि वह 23 लाख रुपए जमा करवाने जा रहा है। लेकिन इसके बाद से सुशील का फोन भी स्विच ऑफ है। सुशील का भाई रणवीर भी कंपनी में काम करता है। जब रणवीर से सुशील के बारे में पूछा तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। फिलहाल पुलिस ने मोहम्मद उस्मान की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में थानाधिकारी सुनीता बायल का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |