Download App Now Register Now

CG में बीजेपी की वापसी के लिए नड्डा का 'मंत्र'

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के रायपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन और रोड शो के बाद उन्होंने भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली है। बात-चीत में नड्डा ने प्रदेश के नेताओं को छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता वापसी का टास्क दिया है। इसके लिए सभी से उनके क्षेत्रों में केंद्र सरकार और पिछली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के बेहतर कामों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। कोर ग्रुप की इस बैठक में प्रदेश के नेताओं ने इनपुट दिया कि बहुत से इलाकों में लोगों में कांग्रेस से नाराजगी है, नड्‌डा ने इस पर जनता को भाजपा के पक्ष में लाने को कहा है। इस बैठक में तय किया गया कि आने वाले एक साल में भाजपा अपनी सियासी आक्रमकता बढ़ाएगी, धरना प्रदर्शन, वॉल राइटिंग, सोशल मीडिया के अभियानों के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा। नड्‌डा ने कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र के अधूरे वादे, इंस्फ्राट्रक्चर से जुड़े काम, शराबबंदी, भ्रष्टाचार जैसे मामलों पर फोकस करने को कहा है। दिनभर रोड शो , नड्‌डा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल रहीं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को पद से हटाए जाने की खबर शाम तक मिली। कोर ग्रुप की बैठक में तब पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ माैजूद थीं। राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष , राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसके बाद पुरंदेश्वरी को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया सभी ने उनके कार्यकाल को सराहा। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |