Download App Now Register Now

शराबी पति को समझाने गए पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला

अंबाला. हरियाणा के अंबाला में शराबी पति को समझाने गए पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उन्हें सिर में गहरी चोट आई है। पूर्व सरपंच को GMCH SEC-32 चंडीगढ़ से सर्जरी करने के बाद शहर के एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना थाना शहजादपुर के अंतर्गत आने वाले गांव रसीदपुर की है। गांव रसीदपुर निवासी 72 वर्षीय गुलजार राम सेना से रिटायर्ड हैं और गांव के पूर्व सरपंच भी हैं। गुलजार राम ने बताया कि 7 सितंबर की शाम को वह अपने घर पर रिश्तेदारों के साथ बैठा था। इसी बीच शाम साढ़े 7 बजे गांव की सरबजीत कौर रोती हुई आई और बोली की उसे उसका पति जयपाल पीट रहा है। 12 साल की बेटी को कमरे में बंद किया हुआ है। गुलजार राम ने बताया कि जैसे ही वह सरबजीत कौर के साथ उसके पति को समझाने गया। यहां वो बोलने ही लगा था कि जयपाल एकदम तैश में आया और गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच जयपाल ने उसके घर के बरामदे में रखी लोहे की रॉड से सिर में हमला बोल दिया। दूसरा वार बाजू पर किया। आरोप है कि जयपाल की मां ने भी कुल्हाड़ी से उसके ऊपर वार किया था। गनीमत रही कि बचाव हो गया। शोर सुनाई देने पर गोगा माड़ी की दीवार के पास खड़े उसके रिश्तेदार जरनैल व भाई खेम चंद दौड़ कर उसके पास पहुंचे। सिर में चोट लगने से वह बेसुध हो गए थे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |