Download App Now Register Now

केस डायरी अपडेट करने में अफसरों की लापरवाही में 5 पुलिसकर्मियों कोलॉकअप में किया बंद

नवादा. बिहार के नवादा में SP नगर थाना के निरीक्षण में पहुंचे थे। केस डायरी अपडेट करने में अफसरों की लापरवाही सामने आई तो उन्होंने 5 पुलिसकर्मियों को ही लॉकअप में बंद कर दिया। अब लॉकअप में बंद पुलिस कर्मियों का CCTV फुटेज सामने आया है। पांचों करीब 40 मिनट लॉकअप में बंद रहे थे। मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस एसोसिएशन सरकार से एसपी डॉ गौरव मंगला पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। SP पर आरोप है कि 8 सितंबर की रात उन्होंने नगर थाने के ASI शत्रुधन पासवान, SI रामरेखा सिंह, ASI संतोष पासवान, ASI संजय सिंह और ASI रामेश्वर उरांव समेत कुल 5 अफसरों को थाने के हाजत में बंद कर दिया। एसपी डॉ. गौरव मंगला ने आरोपों को खारिज कर दिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने भी इस ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि 8 सितंबर की रात करीब 9 बजे एसपी नगर थाना पहुंचे। केसेस का रिव्यू करने के दौरान कुछ अफसरों की लापरवाही सामने आई तो उन्हें हाजत में बंद कर दिया गया। इस बीच मामला तब तूल पकड़ा, जब बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह तक यह बात पहुंची।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |