Download App Now Register Now

पेट्रोल पम्प पर तीन बदमाशों ने दो मीडियाकर्मियों से मारपीट की

जयपुर. जयपुर के सहकार मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प पर तीन बदमाशों ने दो मीडियाकर्मियों से मारपीट की। ऑटो में आए बदमाश गाड़ी हटाने को लेकर मीडियाकर्मियों से गाली-गलौच करने लगे। गाली बोलने से मना करने पर दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों मीडियाकर्मियों को घायल कर बदमाश वहां से भाग निकले। अशोक नगर थाना पुलिस ने घायल दोनों मीडियाकर्मी को हॉस्पिटल पहुंचाया। पेट्रोल पम्प पर लगे CCTV फुटेज में बदमाशों के मारपीट की करतूत कैद हो गई। पुलिस ने शनिवार देर रात दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस टीम फरार साथी की तलाश कर रही है। SHO विक्रम सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल मीडियाकर्मी भंवर पुष्पेन्द्र और दिनेशचंद शर्मा का इलाज चल रहा है। घटनाक्रम के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 1 बजे दोनों मीडियाकर्मी ऑफिस कार से कवरेज पर जा रहे थे। 22-गोदाम सहकार मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प पर कार में डीजल भरवाया। सर्वर प्रोब्लम के चलते ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो रहा था। इसी दौरान कार के पीछे एक ऑटो आकर रुका। ऑटो में सवार तीनों लड़के गाड़ी हटाने को लेकर गाली-गलौच करने लगे। गाली बोलने को दोनों मीडियाकर्मियों ने विरोध करने पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। तीनों हमलावरों ने दोनों मीडियाकर्मियों से जमकर मारपीट की। भंवर पुष्पेन्द्र सिंह का पैर फैक्चर और दिनेश को घायल कर हमलावर वहां से भाग निकले। पेट्रोल पम्प कर्मचारियों की सूचना पर अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दोनों मीडियाकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने शिकायत पर तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पेट्रोल पम्प पर लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर मारपीट करने की करतूत कैद मिली। पुलिस ने कैमरे में कैद हुए तीनों हमलावरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने हुलिए के आधार पर तलाश कर शनिवार रात दबिश दी। मीडियाकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी देवेन्द्र सिंह (31) पुत्र हिम्मत सिंह शेखावत निवासी गोविन्दपुरा करधनी और गेजेन्द्र सिंह (32) पुत्र मेघ सिंह निवासी विनायक विहार बेनाड रोड करधनी को गिरफ्तार किया। मामले में फरार हमलावर संजय सिंह निवासी चिनारा झुंझुंनू हाल रोड नंबर-4 22-गोदाम की तलाश की जा रही है। तीनों हमलावर 22-गोदाम स्थित लाइफ स्टाइल में मैनेजर पोस्ट पर जॉब करते है। पूछताछ में सामने आया है कि शुक्रवार को एक फ्रेंड के घर पार्टी में गए थे। MGF मॉल में तीनों की गाड़ियां खड़ी थी। घर से बार-बार कॉल आ रहा था। ऑटो में बैठकर लौटते समय पेट्रोल पम्प पर जल्दबाजी को लेकर झगड़ा हो गया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |