Download App Now Register Now

महिलाओं ने एक ढोंगी बाबा की जमकर पिटा

भागलपुर. भागलपुर में रविवार को दो महिलाओं ने एक ढोंगी बाबा की जमकर पिटाई की। महिलाएं उस पर चप्पल बरसाती रही और आरोपी हाथ जोड़ यह कहता रहा- मैं भागूंगा नहीं। दरअसल, आरोपी ने महिलाओं से संतान प्राप्ति के नाम पर 900 रुपए की ठगी की थी। पर ढोंगी बाबा की दवा काम ना करने पर महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और खूब पीटा। मामला नवगछिया के मकनपुर चौक NH-31 का है। वहीं, पुलिस आरोपी और महिलाओं से पूछताछ कर रही है। ढोंगी बाबा की पिटाई कर रही महिलाओं ने बताया कि वो गोपालपुर प्रखंड के बड़े मकनपुर गांव में घूमकर दवाई बांटा करता है। जिन महिलाओं की संतान नहीं हो रही, उन्हें वो झासा में लेता है। इसी दौरान संतान सुख की प्राप्ति के नाम पर एक महिला से 900 रुपए की ठगी कर ली। जब महिला को कोई फायदा नहीं हुआ तो वो समझ गई कि वो ठगी गई है। रविवार को महिला दो-तीन महिलाओं के संग मिल ढोंगी बाबा को फोन कर बुलाया। आरोपी जैसे ही NH-31 पर पहुंचा, महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। महिलाएं आरोपी पर टूट पड़ी और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। हंगामा देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा आरोपी और महिलाओं को थाना ले गई।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |