Download App Now Register Now

कॉमर्स कॉलेज में ताले तोड़ने के प्रयास पर हंगामा

उदयपुर.  उदयपुर के कॉमर्स कॉलेज में छात्रसंघ चैंबर को लेकर पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। चैंबर के बाहर लगे ताले की चाबी को लेकर सोमवार को झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान अध्यक्ष मूमल चुंडावत ने तानाशाही रवैया दिखाते अन्य पदाधिकारियों से धक्का-मुक्की की। बढे़ विवाद के बीच भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। पुलिस और कॉलेज प्रशासन से जुडे़ प्रोफेसर ने समझाइश की। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कॉलेज में बने छात्रसंघ चैंबर के बाहर ताला लगा था। इसकी चाबी अध्यक्ष मूमल चुंडावत के पास थी। करीब 11 बजे उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव वहां पहुंचे और चैंबर में बैठने पर अड़ गए। उन्होंने कई बार फोन किए, मगर मूमल ने रिसीव नहीं किया। इस पर गुस्से में आए पदाधिकारियों ने वहां लगे ताले को तोड़ का प्रयास किया। इसी बीच कुछ देर में जानकारी मिलते ही अध्यक्ष मूमल वहां पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने चैंबर पर अपना अधिकार होने की बात कहकर दूसरे पदाधिकारियों से जमकर बहस की। मामला इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। हंगामे की सूचना पर भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे छात्रों को वहां से हटाया। इसके बाद कॉलेज डीन पीके सिंह सहित अन्य प्रोफेसर ने कार्यकारिणी से जुडे़ पदाधिकारियों से समझाइश की। छात्रसंघ अध्यक्ष मूमल चुंडावत ने बताया कि तय नियमों के आधार पर छात्र संघ चैंबर पर पहला अधिकार अध्यक्ष का होता है। अपेक्स के दूसरे पदाधिकारियों को व्यवहार और शिष्टाचार में साथ बैठाया जा सकता है। दूसरे पदाधिकारी जानबूझकर चैंबर को हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। चेंबर का ताला तोड़ने का प्रयास करने की कहां जरूरत थी। ये पदाधिकारी मेरे सामने चुनाव हार चुके एक छात्र नेता के कहने पर जानबूझकर कर रहे हैं। वही उपाध्यक्ष साहिल नागौरी, महासचिव हर्षद देसाई और संयुक्त सचिव मोहित शर्मा ने कहा वे लोग भी लोकतांत्रिक प्रकिया को पूरा करते हुए वोटिंग से पदाधिकारी बने हैं। वे भी चेंबर पर पूरा अधिकारी रखते हैं। अध्यक्ष कॉलेज में कम नजर रहती और चेंबर लॉक कर चाबी अपने साथ ले जाती है, ऐसे में कार्यकारिणी के दूसरे पदाधिाकरी कहां बैठेंगे? अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों को धमकी भरे लहजे में बात करती है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |