Download App Now Register Now

मूसेवाला मर्डर में संदीप केकड़ा का भाई गिरफ्तार

बठिंडा. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने मूसेवाला की रेकी करने वाले गैंगस्टर संदीप केकड़ा के भाई बिट्टू को पकड़ा है। बिट्टू को हरियाणा के डबवाली ​​​​​​से गिरफ्तार किया है। उस पर मूसेवाला की रेकी करने का भी आरोप है। बिट्टू लॉरेंस के साथ जेल में रह चुका है। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। सूत्रों के मुताबकि, बिट्टू सिंह मूसेवाला की गाड़ी पर ताबड़तोड फायरिंग करने वाले शूटरों में से एक प्रियव्रव्रत के संपर्क में था। इसके अलावा वह लॉरेंस के साथ जेल में भी रह चुका। दोनों भाई संदीप और बिट्‌टू लंबे समय से रेकी कर रहे थे। बिट्टू को पुलिस द्वारा मानसा लाया गया है। उसे जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी कि वह और किसके संपर्क में था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में करीब आधा दर्जन और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने शनिवार को ही मूसेवाला की हत्या करने वाले छठे शूटर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर जोकर के साथ पकड़ा था। वह दुबई जाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले वह पकड़े गए। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |