Download App Now Register Now

भाई दो बहनों को लोहे के सरिए से मारकर भागा

सीकर. घरेलू झगड़े के बाद युवक ने अपनी मां और दो बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक बहन के गंभीर चोट लगने के कारण हालत खराब हो गई। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। मामला सीकर के रींगस थाना इलाके का है। सब इंस्पेक्टर दीप्ति रानी ने बताया कि युवक राम सिंह जाट शराब के नशे में था। शराब के नशे में वह अपने माता-पिता से भैंस बेचने के रुपए की बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। बहनें अनिता और मुन्नी बीच-बचाव करने आई तो युवक ने लोहे के सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में मां बिदामी देवी के भी चोट आई। मारपीट के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बहनों को रींगस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बहन अनिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों का बयान लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |