Download App Now Register Now

ममता सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का नबान्न चलो अभियान के तहत प्रदर्शन जारी

कोलकाता. ममता सरकार के खिलाफ मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का नबान्न (सचिवालय) चलो अभियान के तहत प्रदर्शन जारी है। प्रदेश अध्यक्ष सुकांतो मजमूदार समेत कई नेताओं को पुलिस ने कोलकाता स्टेशन पर ही रोक लिया है। वहीं रानी गंज में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई है। बंगाल पुलिस ने हावड़ा और कोलकाता (सियालदह) रेलवे स्टेशन पर भारी बैरिकेडिंग की है। स्टेशन पर ही कार्यकर्ताओं को पकड़ा जा रहा है। वहीं पुलिस की भूमिका पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने सवाल उठाया है। घोष ने कहा कि बंगाल पुलिस रेलवे स्टेशन के भीतर जाकर हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़ रही है। भाजपा ने नबान्न घेराबंदी के लिए 3 तरफ से प्लानिंग की है। हावड़ा रेलवे स्टेशन से सुकातों मजमूदार, सांतरागाछी से शुभेंदु अधिकारी और स्कॉयड से दिलीप घोष नबान्न की तरफ कार्यकर्ताओं को लेकर जाएंगे। दिलीप घोष पिछले कई महीनों से पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे, लेकिन प्रदर्शन के जरिए पार्टी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल में 14 सितंबर से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा का यह प्रदर्शन सड़क पर शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश है। प्रदर्शन में भाजपा ने बंगाल में तृणमूल नेताओं के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया है। भ्रष्टाचार के आरोप में तृणमूल के दो कद्दावर नेता पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल जेल में हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |