Download App Now Register Now

करनाल में CBI की छापामारी

करनाल. जम्मू-कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले की जांच करते हुए CBI ने मंगलवार को देशभर में छापमारी की। CBI की छापामारी से हड़कंप मचा हुआ है। CBI की टीम ने जम्मू-कश्मीर, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरू, दिल्ली और हरियाणा के 3 जिलों रेवाड़ी, करनाल और महेन्द्रगढ़ सहित 33 स्थानों पर छापा मारा। CBI ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र करनाल में सेक्टर-9 स्थित कोठी नंबर 1694 में रेड की है। CBI की टीम पिछले कई घंटे से घर खंगाल रही है। बिजेन्द्र और हितेंद्र दोनों सगे भाई पिछले काफी समय से करनाल के सेक्टर-9 में कोठी नंबर 1694 में रह रहे हैं। इनके पिता सेवा सिंह हुडा एग्रीकल्चर विभाग में अधिकारी थे, जिनकी डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। CBI की टीम करीब 8 घंटे से कोठी के अंदर है और रिकॉर्ड खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिजेंद्र व हितेंद्र दोनों भाई सरकारी नौकरियां लगवाने का काम करते थे। जम्मू कश्मीर में हुए सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले से भी इनके तार जुड़े हो सकते हैं। इसलिए CBI जांच करने आई है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |