Download App Now Register Now

पिकअप चोर एक महीने से फरार

सीकर. पिकअप चोरी की घटना से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एक महीने बाद पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 25 सितंबर तक चोरों को गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। मामला सीकर के धोद इलाके का है। एक महीने पहले वार्ड 9 के रहने वाले व्यापारी सलीम के घर बाड़े में पिकअप गाड़ी खड़ी थी। रात को चोर पिकअप गाड़ी चुराकर फरार हो गए थे। थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर ही चोरी होने से ग्रामीणों में गुस्सा था। पुलिस ने 30 अगस्त तक पिकअप बरामद करने और चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर 31 अगस्त को ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था। घेराव के बाद पुलिस ने फिर 15 दिन का समय मांगा लेकिन चोर पकड़ में नहीं आए। सुल्तान खोखर ने बताया कि पुलिस उनको बार-बार आश्वासन दे रही है। लेकिन चोरों को पकड़ने में नाकाम रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि 25 सितंबर तक मांग पूरी नहीं की गई तो 26 सितंबर को एसपी ऑफिस के सामने अनिश्चतकालीन धरना देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि धोद इलाके में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |