Download App Now Register Now

सूने मकान से लाखों के जेवरात-नकदी चुराई

अजमेर.  अपने बेटे के इलाज के लिए भीलवाड़ा गए परिवार के सूने मकान में चोरों ने हाथ साफ किया। चोरों ने सरियों से मकान व कमरों के ताले तोडे़ और लाखों के जेवरात व नकदी ले गए। पड़ोसियों ने सूचना दी और बुधवार देर शाम आकर देखा तो पता चला। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिव विहार कॉलोनी, लोहागल अजमेर निवासी संतोष ने बताया कि उनके बेटे का एक्सीडेन्ट हो गया था और उसके इलाज के लिए अपने पति अशोक के साथ करीब पन्द्रह दिन पहले भीलवाड़ा गए। इस दौरान पीछे से मकान सूना ही था। पड़ोसियों ने मकान खुले होने की जानकारी दी। बुधवार देर शाम आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। यहां दो सरिए भी मिले। चोर आलमारी से करीब सात लाख के जेवरात व करीब साठ हजार रुपए नकद ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना की। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। चोरों ने यहां आराम से वारदात अंजाम दी। यहां रखे गए सोने व चांदी के नकली जेवरात चोर छोड़ गए। वहीं असली सोने चांदी के जेवरात ले गए।

   

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |