Download App Now Register Now

महिला का सिल-बट्टे से कुचला सिर

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को एक महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बेटा जब देर शाम घर लौटा तो सारे खिड़की और दरवाजे बंद थे। इस पर उसने पड़ोसी के घर से झांक कर देखा तो अंदर महिला का शव पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है। मामला हरदी बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक़, धतूरा गांव निवासी कलाबाई राठौर (60) अकेले रहती थी। महिला के पति नेहरू लाल राठौर की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा मनीष राठौर पास के ही गांव उतरदा में अपने परिवार के साथ रहता है और केजेएसएल धतूरा प्लांट में काम करता है। मनीष की नाइट शिफ्ट थी, तो वह रोज की तरह बुधवार शाम करीब 7 बजे अपनी मां के घर खाना खाने के लिए पहुंचा था। मनीष आया तो देखा की घर के सारे खिड़की और दरवाजे अंदर से बंद है। काफी देर तब उसने मां को आवाज़ दी और दरवाजा खटखटया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मनीष पड़ोस के मकान में गया और वहां से वहां से मां के घर में घुसा तो अंदर कला बाई का खून से लथपथ शव पड़ा था। शव के पास ही खून लगा बट्टा (सिल-बट्टा) भी पड़ा था। इस पर मनीष ने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गांव के ही एक युवक को इस हत्या मामले में पकड़ा है। उसे महिला के घर से निकलते देखा गया था। महिला से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संभावना है की गुरुवार को मामले का खुलासा हो सकता है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |