Download App Now Register Now

सलमान को लॉरेंस गैंग ने 3 महीने में 2 बार मारने की कोशिश

मुंबई. सलमान खान पिछले 4 साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। इस गैंग ने इन सालों में एक्टर की हत्या करने की पहले 4 बार कोशिशें कीं। अब पंजाब पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में नया खुलासा किया है। इसके अनुसार लॉरेंस गैंग ने पिछले तीन महीने में सलमान पर हमले की दो और कोशिशें कीं। गैंग ने सलमान को उनके फार्म हाउस के रास्ते में मारने का प्लान बनाया था। पंजाब पुलिस ने बताया कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस ने सलमान को मारने की साजिश रची थी। प्लान A के फेल हो जाने के बाद गैंग ने प्लान B तैयार किया था। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस प्लान को गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर) को चुना था और यह तय हुआ था कि पनवेल फार्महाउस जाने के वक्त एक्टर पर जानलेवा हमला किया जाए। मुंबई के पनवेल में कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और बाकी शूटर्स एक किराए का कमरा लेकर रुके थे, क्योंकि यहीं सलमान का फार्म हाउस है। वे करीब डेढ़ महीने तक रुके भी थे। लॉरेंस गैंग के इन सभी शूटर्स ने कमरे में सलमान पर अटैक करने के लिए छोटे हथियार, पिस्टल और कारतूस रखे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटर्स ने यह भी पता किया था कि सलमान खान हिट एंड रन मामले के बाद से गाड़ी की स्पीड कम रखते हैं। सलमान जब भी पनवेल में अपने फार्महाउस पर आते हैं, तब उनके साथ शेरा ही मौजूद होता है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |