Download App Now Register Now

इलेक्ट्रिक बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो घसीट कर ले गए

सीकर. रात को होटल के बाहर बाइक खड़ी कर युवक सोने चला गया। देर रात दो चोर बाइक चोरी करने आए। इलेक्ट्रिक होने के कारण बाइक स्टार्ट नहीं हुई। चोर पैदल ही बाइक को घसीट कर ले गए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गई। सीकर के अजीतगढ़ थाने में विक्रम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका नीमकाथाना रोड पर गणपति कैफे के नाम से होटल है। रात को अपने होटल बाइक लेकर आया और बाइक को बाहर खड़ा कर होटल में सोने चला गया। रात को दो चोरों ने होटल के बाहर खड़ी बाइक को चुरा लिया। सीसीटीवी में चोरों के बाइक चुराने की घटना कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी बाइक इलेक्ट्रिक थी। बाइक का लॉक तोड़ने के बाद चोरों से बाइक स्टार्ट नहीं हुई। जिसके बाद चोर बाइक को पैदल ही घसीटते हुए ले गए। कुछ दूरी पर ही उनकी बाइक सुनसान जगह खड़ी मिली। चोर बाइक से बैट्री और हेड लाइट खोलकर अपने साथ ले गए। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सवाई सिंह कर रहे हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |